फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाटरों पर अंकुश लगाएगा नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर पंचायत प्लाटिंग करके बेचने वालों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी समिति का गठन किया है। सोमवार को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर प्लाटरों पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया हैं । अब बिना मानक के प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शबीना बानों की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुई। जिसमें सभासदों ने नगर सीमा में मानक के अनुसार प्लाटिंग न करने व अतिक्रमण होने की बात उठाई। जिस पर सर्वसम्मति से निगरानी समिति के गठन का निर्णय लिया गया। अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति में सभासद गीतांजली पटवा, डॉ. हस्सान, आशा मौर्या, शमीम बानो, लाल बहादुर टण्डन सदस्य बनाये गए। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि नगर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों की असुबिधा को देखते हुए मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाए। इसी प्रकार नगर क्षेत्र में स्थित लगभग 30 कुओं जो सभी मोहल्लों में पुराने व जीर्ण शीर्ण अवस्था में स्थित है के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराने का भी प्रस्ताव भी पारित किया गया। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष के अलावा अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह, सभासद आशा मौर्या, गीतांजली पटवा, डॉ.हस्सान, मीरा, मन्जू,रवींद्र जायसवाल, भोला गुप्ता, अकबर आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें