फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धूम धाम से हो रही गणेश पूजा
मीरगंज। विभिन्न बाजारो मे गणपति पुजा धुमधाम से मनाई जा रही है इस दौरान गणेश की पंडालो पर भीड़ उमड़ रही है। मीरगंज बंधवाबाजार गोधना भटहर व जंघई बाजारो मे गणेश का पंडाल सजाया गया है। हंडिया रोड जंघई बाईपास पर सजे सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल में सुबह शाम गणेश आरती व पूजा की जा रही है। जंघई बाईपास पर सजे गणेश पंडाल में भव्य गणेश मूर्ति को देख कर भक्तगण आकर्षित हो जाते हैं। शाम को महिलाएं वहां पर गणेश पंडाल में जाकर गीत व भजन गा रही है। जंघई क्षेत्र भक्तनिमय हो गया है।
विज्ञापन


विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
डोभी। केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने हिसामपुर से वाराणसी प्रतिदिन चलने वाली रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रविवार को हिसामपुर से वाराणसी के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए सरकार हर महत्वपूर्ण स्थानों एव कस्बों से रोडवेज बस के संचालन का निर्णय लिया है। इसी क्रम में यह कार्य किया गया है। आगे भी जो भी महत्वपूर्ण स्थान होगें वहा से बसें चलाई जाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह ,जितेंद्र बहादुर सिंह, ओमकार सिंह, विनोद कुमार सिंह, नन्दलाल प्रजापति, नखड़ू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें