खुटहन । धमौर खास गांव निवासी बिमल चंद्र वर्मा द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की थी । जिसमें गांव के कोटेदार सभाराज यादव पर गांव खाद्यान्न वितरण में धांधली करने व घटतौली करने सहित ग्रामीणों से दुब्र्यवहार करने का आरोप लगाया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टर शाहगंज संजय यादव को जांच करने का निर्देश दिया था। जिस पर सप्लाई इंस्पेक्टर शाहगंज संजय यादव ने रविवार को गांव में पहुंच जांच की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणो से पुछताछ किया। कई ग्रामीणों ने घटतौली और कार्डधारकों से दुब्र्यवहार सहित खाद्यान्न न दिए जाने की शिकायत किया है।सप्लाई इंस्पेक्टर शाहगंज संजय यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौपी जाएगी।