फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन के सुंदरीकरण में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई स्टेशन के सुंदरीकरण में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार अधूरा छोड़कर चला गया था। उसे हटाकर उसकी जगह पर दूसरी फर्म को काम सौंप दिया गया है। स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य के लिए दो साल पहले डेढ़ करोड़ का बजट पास किया गया था।
विज्ञापन

वाराणसी- प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी का दर्जा मिला है। इस स्टेशन की वार्षिक इनकम लगभग 30 करोड़ रुपये वार्षिक है। जंक्शन स्टेशन होने के कारण यात्रियों का काफी दबाव रहता है। यहां से यात्री वाराणसी, प्रतापगढ, इलाहाबाद, जौनपुर जाने के लिए ट्रेन बदलते हैं। स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लोगों की मांग पर सुंदरीकरण के लिए दो साल पहले रेलवे विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किया था। महिला व पुरुष प्रतिक्षालय, स्टेशन पोर्टिको, कार पार्किंग आदि बनवाया जाना था। यह काम श्याम इण्टरप्राईजेज नामक इस फर्म को सौंपा गया था। फर्म ने पुराना यात्री प्रतिक्षालय ढहा कर मिट्टी डालकर पत्थर बिछाने के बाद काम रोक दिया। ठेकेदार काम बंद करके गायब हो गया। लगभग साल भर से काम बंद है। इसके बाद रेलवे ने ठेकेदार को हटा दिया। उसकी जगह दूसरी फर्म को काम कराने सौंप दिया गया है, जो एक पखवाड़े में काम शुरू करेगी। आईएएन प्रतापगढ़ रामलखन सचान का कहना है की दूसरे फर्म को काम कराने की जिम्मेदारी दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें