फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बदलापुर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज परिसर में चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बदलापुर तहसील क्षेत्र विजेता बना। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में इंटर कालेज सिंगरामऊ अग्रणी रहा। बदलापुर तहसील क्षेत्र बालक वर्ग में 132, बालिका वर्ग में 119 अंक लेकर विजेता बना। व्यक्तिगत चैंपियन बालक वर्ग सीनियर में कुन्दन मिश्र इंटरकालेज सिंगरामऊ, सब जूनियर में यहीं के अबू सूफियान चैम्पियन बने। बालिका सीनियर वर्ग में सविता यादव इंटर कालेज मेंहदी, जूनियर वर्ग में साधना मिश्रा सिंगरामऊ, सब जूनियर में अदिती सिंह चैम्पियन बनी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा खेलकूद के अभाव में जिंदगी आनंद विहीन हो जाती है। शरीर में स्फूर्ति नहीं रहती। खेलकूद से शारीरीक एवं मानसिक विकास होता है। समरसता का वातावरण पैदा होताहै। खेल में हार जीत का नहीं भाग लेने का महत्व होता है। आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य को ध्यान में रखकर परिश्रम किया जाय तो सफलता अवश्य मिलती.है । अध्यक्षता कर रहे जिलाविद्यालय निरीक्षक डा. ब्रजेश मिश्र ने तीन दिवसीय खेलकूद को कठिन परिश्रम करके विद्यालय के सभी सहयोगी,प्रतिभागी खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों ,प्रधानाचार्यों को सहयोग के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। इसके पूर्व शिवानी ,अंशिका , प्रीती ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया । प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सिंह ,प्रबंधक कुंवर जयसिंह बाबा ,मेजर दिलीप सिंह , मुरली पाल ,शिक्षक नेता रमेश सिंह ,नरसिंह बहादुर सिंह आदि ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। प्रबंधक कुंवर जयसिंह बाबा ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संचालन बृजेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर राजा कुंवर विजय सिंह, प्राचार्य डा. एनके सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन टीएन सिंह ,आशीष सिंह शिक्षक नेता संकठा प्रसाद सिंह ,कमला प्रसाद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें