फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में भी सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दसवीं मोहर्रम के मौके पर ग्रामीण इलाकों में भी ताजिए कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। अंजुमनों ने नौहा मातम किया।
विज्ञापन

खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार सुन्नी समुदाय द्वारा ढोल ताशे के साथ मोहर्रम का जुलूस निकाला गया । जुलूस ताजिए के साथ फातमान गेट तक तबल के बजाते पहुंचा । अखाड़ा रौनके इस्लाम सलारगंज व अखाड़ा भूलई शाह सराय के खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन किए।
धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार बमैला गांव से ताजिये के साथ जुलूस निकाला। जुलूस कस्बे के सेवईनाला मोड़ से होकर कुकुहां मोड़ स्थित कर्बला पहुंचा। जहां ताजिये को दफन किया गया।
विज्ञापन

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार दिन में दो बजे चौक से उठाए गए ताजियों को लेकर चलने वाले युवा जगह- जगह रुककर लकड़ी, बेंती बाना और तलवारबाजी, बाना फेरना, राड, टयूब लाइट आदि से हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलूस के साथ उठे ताजिया व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी सदर मंगलेश दुबे व क्षेत्राधिकारी सदर विनय द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। सिकरारा बाजार, कठार, लाजीपार, रइया गुलजारगंज से चलकर प्रतापगंज, आलीशाहपुर, खपरहां, समाधगंज व रसूलपुर में दफन किया गया।
मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार बरांवा बाजार में बरावा जगदीशपुर अदारी गांव का ताजिया दफ्न किया गया। जबकि अगहुआ बाजार में गोधना किशुनदासपुर का ताजिया भटहर मे भटहर रामपुर चौथार का ताजिया व मीरगंज मे करियांव गांव का ताजिया दफन किया गया । सुरेरी क्षेत्र के सुरेरी,हरिहरपुर,शम्भुपुर, सरायडीह, अडिय़ार,भानपुर,कमरूद्दीनपुर समेत कुल 16 जगह शान्तिपुर्ण तरिके से ताजिये को दफन किया गया।
विज्ञापन

बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र चोरहा जीरकपुर सोनहिता में शान्तिपुर्ण तरिके से ताजिये को दफन किया गया। नेवढिय़ा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भाऊपुर से ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल पुरुष व महिलाएं, बच्चे मातम करते चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें