फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवता सुधारने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए शासन ने पहल शुरू की है। विद्यालयों में शिक्षा की व्यवस्था को सुधारने के लिए पांच बिंदुओं की जांच कराने के लिए विशेष सचिव चन्द्र विजय सिंह ऩोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जांच कराई जाएगी। विद्यालयों में शैक्षिक पंचांग के अनुसार पठन पाठन की स्थिति, विद्यालय में वर्ष भर चलने वाले नियमित अध्ययन अध्यापन की स्थिति, विद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक पदों पर रिक्तियों की स्थिति, विद्यालय द्वारा परीक्षा केन्द्र बनाने के लिए दी गई सूचनाओं का सत्यापन करने के साथ विद्यालयों में इंटरनेट, स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों का आकलन कराया जाएगा। विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण के लिए विशेष सचिव चंद्र विजय सिंह ऩोडल अधिकारी बनाए गए हैं। डीआईओएस बृजेश मिश्र ने समस्त प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि निरीक्षण से संबंधित समस्त बिंदुओं के सापेक्ष अपनी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें