फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में नेहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में गुरुवार को स्वच्छता अभियान के तहत प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के निर्देशन में कला प्रवक्ता रेखा यादव के नेतृत्व में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग से 27 व जूनियर वर्ग से 22 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से सीनियर बालिका वर्ग से प्रथम स्थान नेहा राजभर, अविनाश मिश्र, द्वितीय कंचन राजभर, विजय कुमार व तृतीय ऋतु राजभर, राहुल तथा जूनियर बालिका वर्ग से प्रथम, वनिता द्वितीय, पुष्पा राजभर व तृतीय, जूनियर बालक वर्ग में सुधीर को प्रथम, सचिन सोनकर को द्वितीय व पवन कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अभियान में तरह - तरह के चित्र उकेरे गए थे। छात्रों द्वारा बनाई गई पेंटिंग स्वच्छ भारत अभियान को दर्शा रही थी। इस दौरान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का प्रधानाचार्य द्वारा उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रीति सिंह, राजेश यादव, डॉ. कमलेन्द्र त्रिपाठी व विनोद मिश्रा आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें