महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र सोनपुरा निवासी 60 वर्षीय लालता प्रसाद गौड़ की मंगलवार को दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। उनका शव लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। कुछ समय बाद मृतक की बहू 35 वर्षीय गीता पत्नी शेषमणि की तबीयत बिगड़ गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते उसकी भी मौत हो गई । पिता का अंतिम संस्कार करने ले जा रहा बेटा पिता का शव रोककर पत्नी का भी शव प्रयाग राज इलाहाबाद ले जाकर अंतिम संस्कार किया ।