नेवढ़िया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवढ़िया में बुधवार को विशेष सेवा सप्ताह के अंतर्गत लगा स्वास्थ्य शिविर सिर्फ कोरम पूरा करने तक सीमटा रहा। सीएमओ के आदेश के बावजूद आरबीएसके की टीम नहीं पहुंची। चिकित्सकों के अभाव में मरीज वापस लौट रहे थे। जिसके कारण मात्र 270 मरीजों का जांच कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित किया जा सका।
अधीक्षक आलोक सिंह के आदेश के बाद भी एबीएसके की टीम नहीं पहुंचने पर कई घंटे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। हालत यह रही कि भाजपा सेक्टर अध्यक्ष उद्रेश पटेल द्वारा इसकी शिकायत सीएमओ से की गई। लेकिन डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंची। सैकड़ो की संख्या में पहुचे मरीजों का पीएचसी चिकित्सक नेवढ़िया डॉ. राकेश सिंह की टीम ने ही उपचार किया। जिस पर मरीज पीएचसी टीम से हम उपचार कराने से कतराते रहे। कहा कि जब इनसे ही उपचार कराना था तो किस बात की स्वास्थ्य शविर लगाया गया था।इस संदर्भ में सीएचसी अधीक्षक डॉ.आलोक सिंह ने बताया कि आर बी एस के टीम के माध्यम से ही होनी थी स्वास्थ्य शिविर किसी कारण से नही पहुच पाई टीम।इस मौके पर चिकित्सक डॉ. राकेश सिंह,फार्मासिस्ट हृदयनारायण व पवन दीक्षित,एनएम निर्मला देवी,स्वीपर विकास कुमार,मीना देवी,सुरेंद्र कुमार,राजीव तिवारी,संजय कुमार व भाजपा नेता राजेश दुबे व उद्रेश पटेल आदि मौजूद रहे।
शाहगंज। स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में बुधवार को विशेष सेवा सप्ताह के तहत चिकित्सकों ने सफाई व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान अस्पताल परिसर की सफाई का मरीजों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैनओमप्रकाश जायसवाल ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चलाये जा रहे विशेष सेवा सप्ताह के तहत क्षेत्र में विकास का काम किया जा रहा है। देश को स्वच्छ एवं स्वस्थ्य बनाने के लिए सफाई अभियान और चिकित्सा की महती आवश्यकता है। चिकित्साधीक्षक डा. डीएस यादव ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर डा. हरिओम मौर्य, डा. आरके वर्मा, डा. आरके गुप्ता, डा. जमालुद्दीन खान, मो. अब्बास बिस्मिल्ला, एएन यादव, गिरीश यादव, दिलीप मिश्र, रुपेश जायसवाल, रामजी यादव, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
मुंगराबादशाहपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन नगर स्थित काली मन्दिर परिसर में किया गया। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण व महिलाओं और बच्चों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण एवं दवा का वितरण किया गया। कुल 257 लोगों की जांच की गई। कैंप मे हीमोग्लोबिन 25 लोगों का, मलेरिया 22 लोगों का, शुगर 70 लोगों का तथा बीपी 160 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नि:शुल्क टीकाकरण एवं दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल,विधानसभा संयोजक आईटी आशीष तिवारी, सभासद सौरभ जायसवाल,स्वास्थ्य शिविर प्रभारी रविशंकर, मनीष ,संदीप ,आईटी के विधानसभा सहसंयोजक अनुराग दुबे मौजूद रहे।