फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामीनाथ पांडेय की कृतियों का राज्यपाल ने किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने जिले के साहित्यकार स्वर्गीय स्वामीनाथ पांडेय के औपन्यासिक कृतियों अघोर पुरुष संत कीनाराम व राधा मन बूड़त बिन पानी का विमोचन वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में किया। राज्यपाल को साहित्य साकेत संग्रहालय के प्रबंधक वारींद्र पांडेय ने बताया कि डोभी ब्लाक के हरिहरपुर गांव में 1930 में जन्मे स्वामीनाथ पांडेय ने अपने घर में ही पुस्तकों और अखबारों का संग्रहालय बनाया था। उनका निधन 27 अक्टूबर 2017 को को हुआ। उन्होंने राज्यपाल से धरोहर को बचाने के मांग की। साहित्य साकेत संस्था में पुरानी पत्र-पत्रिकाएं , दुर्लभ पुस्तकें व पॉंडुलिपियों के अतिरिक्त साहित्यकारों ,कवियों, लेखकों व पत्रकारों के पत्र संरक्षित हैं । पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने 1950 में स्वामीनाथ पांडेय को पत्र लिखा था, जो संरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें