फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन के नक्शे पर विकसित होगा निहालापुर गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के केराकत तहसील क्षेत्र का निहालापुर गांव पर्यटन के नक्शे पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए तीन करोड़ 79 लाख 40 हजार 600 रुपये की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जिसमें तालाबों का सुंदरीकरण करने के साथ सड़क का निर्माण, गलियों पर स्ट्रीट लाइट आरओ वाटर सिस्टम, विद्युतीकरण व संपर्क मार्ग आदि बनाने का प्रस्ताव तैयार की गई है। जिसे शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।इसके बाद शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद गांव को पर्यटन स्थल बनाने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। माना जा रहा कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का पैतृक गांव होने के चलते शासन ने इस गांव की सुधि ली है।
विज्ञापन

निहालापुर गांव का पर्यटन की दृष्टि से विकास करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए शासन से पत्र आया है। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा निहालापुर में विकास की कार्य योजना बनाने का कार्य शुरू किया। इसके लिए जिले में संचालित योजनाओं के तहत विकास कार्य कराने के लिए संबंधित विभागों व पर्यटन विभाग द्वारा निहालापुर गांव की जांच की गई। जांच के बाद कार्ययोजना तैयार की गई है। इस दौरान लगभग तीन करोड़ 79 लाख 40 हजार 600 रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। जिसमें विकास से संबंधित कार्य कराने के लिए संबंधित विभागों द्वारा दो करोड़ 29 लाख 40 हजार 600 रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें संपर्क मार्ग बनाने, सीसी रोड व केसीड्रेन बनाने,विद्युती करण करने, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, सुलभ शौचालय, नाली व खड़ंजा बनाने, वैकल्पिक ऊर्जा, आरओ वाटर सिस्टम, तालाब की खुदाई,हैंडपपं व आंगनबाड़ी केंद्र बनाने आदि कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावां पर्यटन विभाग भी पर्यटन स्थल बनाने के लिए गांव जांच कर लगभग डेढ़ करोड़ की कार्ययोजना बनाया है। जिसमें तालाब का सुंदरीकरण करने, बेच लगाने, तालाब के चारो तरफ घाट पर बोल्डर लगाने, पास वे बनाने, सोलर लाइट लगाने व इंटर लाकिंग करने आदि कार्य कराने का प्रस्ताव बनाया गया है। जिसे शीघ्र ही शासन को भेजी जाएगी।

पर्यटन विभाग भी गावं की जांच कर, तैयार की कार्य योजना
जौनपुर। पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से पत्र आने के बाद निहालापुर गांव को पर्यटल की टृष्टि से विकसीत करने के लिए हमारे विभाग द्वारा गांव की जांच की गई। इस दौरान डेढ़ करोड़ की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जिसे शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


निहालापुर गांव को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग अवनीश अवस्थी का पत्र आया है। जिसके क्रम में पर्यटन विभाग सहित अन्य विभाग द्वारा तीन करोड़ 79 लाख 40 हजार 600 रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। जिसे शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गौरव वर्मा
मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें