सुईथाकला। भाजपा नेता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर में हंगामा किया। वे इस विद्यालय में तैनात अध्यापक के अनुपस्थित रहने से नाराज थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से कार्रवाई करने के आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए।
प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर में तैनात सुधीर कुमार सिंह के स्कूल से ज्यादातर अनुपस्थित रहने पर ग्रामीण नाराज हैं। सोमवार को भी शिक्षक का स्कूल नहीं पहुंचने पर अभिभावकों ने गांव के ही भाजपा नेता प्रदीप सिंह के नेतृत्व में विद्यालय पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी राजनारायण पाठक व बीएसए राजेंद्र प्रसाद सिंह को मिली। बीएसए की ओर से अध्यापक के विरुद्ध े कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए।