जौनपुर। पांचवी मोहर्रम का जुलूस सिद्दीकपुर ब्लाक के कांशीराम कालोनी में रविवार दोपहर बाद मजलिस के बाद निकाला गया। जिसके हमराह अंजुमन ने नौहा मातम करते हुए पूरी कालोनी में गश्त किया। जब जुलूस बानिये जुलूस के आवास पर पहुंचा तो तकरीर के बाद बीबी सकीना का ताबूत निकालकर हजरत अब्बास के अलम से मिलना कराया गया। यह मंजर देख कर उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गई। तत्पश्चात जुलूस खत्म होने के बाद जनानी मजलिस हुई और तबुकर्रात को तकसीम किया गया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर ब्लाक स्थित कांशीराम कालोनी में पांचवी मोहर्रम के मौके पर बानिये जुलूस हसनी हैदर के आवास पर पांचवी मोहर्रम के सिलसिले में मौलाना ने मजलिस पढ़ी। इसके बाद हजरत अब्बास का अलम निकाला गया, जो जुलूस की शक्ल में तब्दील हो गया। इसके बाद जुलूस पूरी कालोनी में गश्त करता हुआ पुन: हसनी हैदर के आवास पहुंचा। यहां पर मौलाना ने दोबारा तकरीर कर पांचवी मोहर्रम के दिन कर्बला में एमाम हुसैन और उनके घरवालों एवं साथियों के साथ यजीदी फौज ने क्या-क्या जुल्म किया। उस पर उन्होंने प्रकाश डाला। तकरीर सुनकर लोगों की आंखे नम हो गई। तत्पश्चात बीबी सकीना का ताबूत बरामद हुआ और हजरत अब्बास के अलम मुबारक से मिलना कराया गया। इसके बाद जनानी मजलिस हुई और सभी को तबुकर्रात बांटे गए। जुलूस के हमराह हैदरपुर की अंजुमन हैदरी और बेगमगंज सदर ईमामबाड़ा की ईरानी अंजुमन दोआये पात्मा के लोगों ने नौहा मातम किया। इस मौके पर वसीम हैदर, अरबाज हुसैन, इम्तेयाज हुसैन, नौशाद हुसैन, साहिल हुसैन, राहिब हुसैन, मीरअली एहरान, मीर रियान अब्बास, बेलाल जानी विस्मील्लाह आदि रहे। तत्पश्चात बानिये जुलूस हसीन हैदर ने आये हुए सभी लोगों के प्रति आभार जताया।