फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से मौत के बाद भटहर गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। शनिवार को भटहर गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद की इलाहाबाद के स्वरुपरानी अस्पताल में मौत की खबर लगते ही स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया। सोमवार को जिले की डाक्टरों की टीम गांव में पहुंच कर एन्टीलार्वा का छिडकाव करके बुखार से पीडित लोगों के रक्त के नमूना लिया। भटहर (अधबरवा) निवासी राजेन्द्र प्रसाद (60) कई दिन से बुखार से पीडीत थे। उनका जरौना स्थिति एक पैथालाजी से ब्लड की जांच कराकर वही इलाज कराया जा रहा था। पैथालाजी की रिपोर्ट में मलेरिया व प्लेटलेट्स कम होने की बात बताई गई। उन्हें इलाहाबाद के स्वरुपरानी अस्पताल भर्ती कराया गया था। शनिवार को सुबह 6 बजे उनकी मौत हो गयी। राजेन्द्र की मौत डेंगू से होने की सूचना से गांव मे हडकम्प मच गया। स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया। सोमवार को देर शाम जिले की स्वास्थ्य टीम सहायक मलेरिया अधिकारी डा. अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व मे भटहर गांव पहुंच गयी। टीम में एमपीडब्लु सन्तोष कुमार, आईओ अजीत कुमार, आसिफ इकबाल, एएनएम संगीता गुप्ता, आशा शकुंतला शामिल रही। गांव पहुंचने के बाद टीम ने एन्टीलार्वा का छिडकाव किया। टीम में शामिल चिकित्सकों ने बुखार से पीडित 48 लोगों के रक्त का नमूना लिया। इस दौरान प्रधान उषा मौर्या, सिन्टू मोर्या व रामधनी ने टीम का सहयोग किया। मछलीशहर सीएचसी प्रभारी डा. रफीक फारुकी ने बताया की मंगलवार को भी स्वास्थ्य टीम गांव में पहुचेगी।

मोलनापुर गांव में डेंगू से पीडित अधेड़ की मौत
मछलीशहर। क्षेत्र के मोलनापुर गांव में डेंगू से एक अधेड़ की मौत हो गई। गांव निवासी शिवशंकर यादव (52) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय में ही उनकी जांच हुई थी, जहां बताया गया कि उन्हें डेंगू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोलनापुर निवासी शिवशंकर यादव (52) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। वह मेडिकल स्टोर व ग्रामीण क्षेत्र के निजी चिकित्सकों से दवा लेकर खा रहे थे। सोमवार को अचानक तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स काफी कम होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन शिवशंकर को लेकर सोमवार को जौनपुर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शिवशंकर यादव की नगर के मड़ियाहूं रोड चुंगी चौराहे पर कपड़े की दुकान थी। गांव में कई लोग मलेरिया की चपेट में हैं। डेंगू से मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. रफीक फारूकी ने बताया कि गांव में आशा कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित स्वास्थ्य निधि में 10 हजार रुपये जमा है। इस बजट का इस्तेमाल इसी तरह के कार्यो में किया जाता है। उनके स्तर से छिड़काव का निर्देश दिया जा चुका है। इसके बाद भी छिड़काव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें