फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से घायल सपा नेता की हालत बिगड़ी, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस की पिटाई से घायल सपा नेता रजनीश मिश्र की हालत रविवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीश मिश्र को जिला अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे और हालचाल लिया।
विज्ञापन

रजनीश मिश्र को 13 सितंबर को जिले में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद सपा नेता को थाने में लाकर पिटाई की थी। पुुलिस की पिटाई से उन्हें गंभीर चोट आई है। रविवार को दोपहर वशंगोपालपुर निवासी रजनीश मिश्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा गया। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य जयहिंद यादव, अभिषेक यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव, श्रवण जायसवाल, डा. अमित यादव, जिला महासचिव श्यामबहादुर पाल, पूनम मौर्य समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी जिला अस्पताल पहुंचे और पार्टी नेता का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें