शाहगंज। समाज के क्षेत्रों में अपने संघर्ष के बूते बेहतर मुकाम हासिल करने वाले दस जुझारू लोगों को मेगाडे पर जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने कहा कि जीवन में संघर्ष व मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। दुनियां में तमाम लोग हुए हैं जो संसाधन विहीन थे। लेकिन अपनी लगन तथा जुनून से उन्होंने अपना सपना पूरा किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जोन संयोजक खुशबू जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किया।
शिक्षा के क्षेत्र में मो. शाहिद नईम व प्राचार्य डा.तबरेज आलम व एसडी चौहान, व्यापार में युवा व्यवसायी शीम प्रकाश सिंपू, समाजसेवा में डा. मो. अरशद, चिकित्सा में डा. अनवर खान व पशु चिकित्सक डा. आलोक सिंह पालीवाल सहित मीडिया के क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाले लोगों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष गुलाम साबिर, अध्यक्ष रइस खान, मिनहाज एराकी, सरफराज अहमद, आसिफ मेंहदी, आसिफ अली, पंकज सिंह, विवेक अग्रहरि, रविशंकर वर्मा, इकरार खान आदि उपस्थित रहे। संचालन एखलाक खान व संतोष पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।