फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख आने के बाद भी नहीं बन रहा शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पैसा स्वीकृत होने के बाद भी विकास भवन में शौचालय बनाने का काम बंद है। पुराने क्षतिग्रस्त शौचालय को तोड़कर उसका मलबा भी वहीं छोड़ दिया गया है। इससे विकास भवन के कर्मचारियों व अन्य लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास भवन में पांच तलों में 15 विभाग हैं। इन विभागों के कर्मचारियों के अलावा अपनी समस्या का निस्तारण कराने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को विभागों में आना होता है। इसके लिए विभाग भवन के सभी तलों पर स्थित शौचालयों का उपयोग किया जाता है। शौचालयों के क्षतिग्रस्त होने पर तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने विकास भवन के सभी तलों पर नए शौचालय बनवाने के लिए 11 लाख रुपये स्वीकृत कराए। पैसा पास होने के बाद पुराने शौचालयों को तोड़ने का काम शुरू किया गया। इस बीच सीडीओ का तबादला होने के बाद काम भी रुक गया है। तोड़े गए शौचालयों का मलबा भी नहीं उठाया गया। इससे विकास भवन के कर्मचारियों सहित आने वाले फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव शम्रा का कहना है कि विकास भवन के सभी शौचालय बनवाने के लिए ठेका दे दिया गया है। शीघ्र ही शौचालयों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 11 लाख रुपया स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें