जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल एवं अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार द्वारा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का सड़क पर झाड़ू लगाकर शुभारम्भ किया गया। ईओ आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष भी सरकार द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने, कूड़ा प्रबन्धन में सहयोग करने, नगर को स्वच्छ रखने में लोगों को सहयोग प्राप्त करने आदि के संबंध में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देस दिया है। 2 अक्टूबर तक कस्बे के विभिन्न वार्डो में सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी शिवम बरनवाल, राजमन, वेद प्रकाश ओमकार यादव, सत्यम यादव, सभी सभासद एवं नगर पंचायत के सभी कर्मी उपस्थित रहे।