फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो रिक्शा चालकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के अंदर से सवारी वाहनों के पड़ाव अड्डों को हटाने और डीजल पेट्रोल के दाम में हुई वृद्धि के विरोध में शनिवार को आटो और ई- रिक्शा चालकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। अपनी मांग से संबंधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपते हुए सोमवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ई- रिक्शा चालक प्रकोष्ठ के बैनर तले बड़ी संख्या में रिक्शा चालक कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश गिरी व पप्पू सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे रिक्शा चालकों ने कहा कि सवारी वाहनों के पड़ाव अड्डे शहर में बना दिए गए हैं। जिससे ग्रामीण इलाकों से सवारी लेकर आने वाले वाहन शहर के अंदर तक आ जा रहे हैं। पुलिस उनसे वसूली करती है। अगर ग्रामीण इलाकों से आने वाले सवारी वाहनों का पड़ाव शहर के बाहर कर दिया जाए तो शहर में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करने वालों के लिए काफी सहूलियत मिलेगी। रिक्शा चालकों ने जललालपुर से आने वाले वाहनों को पानी की टंकी के पास, शाहगंज से आने वाले वाहनों को कुत्तूपुर तिराहा, केराकत और गौराबादशाहपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पचहटिया पेट्रोल पंप के पास करने का सुझाव दिया गया है। मल्हनी और छबीलेपुर से आने वाले आटो रिक्शा को लाल दरवाजे के पास रोकने की मांग की गई है। अभी तक इस रूट पर चलने वाले आटो रिक्शा कोतवाली चौराहे तक आते हैं। रिक्शा चालकों ने डीएम को सौंपे गए पत्रक में आरोप लगाया है कि सिपाह चौकी की पुलिस ऐसे वाहनों से वसूली करती है। इसीलिए भीड़भाड़ वाले इलाके तक सवारी भरने के लिए उन्हें छूट दी जाती है। वसूली के लिए प्राइवेट लोगों को लगाया गया है। रिक्शा चालकों ने बैठक कर तय किया है कि डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी के बाद अब किराए की नई दर तय की जाएगी। जबतक नई दर तय नहीं होगी तबतक सोमवार से वे हड़ताल पर रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू सिंह, लालबहादुर यादव, राकेश, उदयराज यादव, जुगेश कुमार, अतुल गौतम, मुन्ना चौहान, सुरेश सिंह, बब्लू निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें