फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्रों को शौचालय देने व पैसा लेने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। शौचालय का लाभ आपत्रों को देने का आरोप लगाते हुए करियांव गांव से आए ग्रामीणों ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधान के उपर अपात्रों को शौचालय देने का आरोप लगाया। साथ ही मामले की जांच कराकर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्यवाई करने की मांग की। इस दौरान बीडीओ को संबोधित पत्रकएडीओ पंचायत कुंवर साहब सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

करियांव गांव से आए हीरावती, अच्छे लाल व नन्हें आदि ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान ने आपत्रों को शौचालय दिया है। पात्रों से कमीशन लेने व मजदूरों को मजदूरी नहीं देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा ग्राम प्रधान द्वारा लाभार्थियों को बैंक ले जाकर रुपया निकलवा ले रहे हैं। खुद पैसा लेकर शौचालय बनवाने का काम कर रहे हैं। शौचालय भी ऐसा बनवाया गया है जो हमारे किसी काम का नहीं है। शौचालय का गड्ढा खोदने से लेकर निर्माण के दौरान तमाम तरह के कार्य मजदूरों के बजाय लाभार्थियों से ही कराया गया है। किन्तु मजदूरी एक रुपये भी नहीं दी गई है। सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान अपात्रों व अपने चहेतों को शौचालय का लाभ देकर कमीशन लिए हैं। ग्रामीणों के साथ पहुंचे मुसहर बस्ती के लोगों ने भी ग्राम प्रधान पर स्वयं रुपये लेकर शौचालय का निर्माण करवाने का आरोप लगाया।प्रदर्शन करने वालों में जड़ावती, शानू, जगन, राज बहादुर, सुभाष, प्रेमा देवी आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें