ंखुटहन। ब्लाक मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को ईंट भट्ठा संचालकों की बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर 24 सितंबर को लखनऊ में होने वाले धरना- प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
भट्ठा मालिकों ने कहा कि इस व्यवसाय से ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। झोपड़ी से पक्के घर तक की तरक्की में ईंट भट्ठे का बड़ा योगदान है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ईंट-भट्ठा संचालकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भाजपा ने प्रदेश में चुनाव के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने पर रायल्टी मनी समाप्त कर दी जाएगी। इस उद्योग को बढ़ावा के लिए और सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। विडंबना है कि सरकार अपने वायदे पूरी तरह से भूल चुकी है। जिसके लिए लखनऊ मे धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री अनिल सिंह, गुड्डू, रियासत अली, राजेंद्र सिंह, जयप्रकाश, सीताराम यादव, साहब राज, ब्रह्मदेव आदि मौजूद रहे।