फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। रामनगर विकास खंड के गुतवन गांव में विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खंडंजा, तालाब के सुंदरीकरण, पानी निकासी के लिए नाली आदि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी पैसा निकाल लिया गया है लेकिन मौके पर विकास कार्य नहीं हुआ है। गांव से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रदर्शन कर नारे लगाए। अपनी मांग से संबंधित पत्रक मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में विजय कुमार, अरुण राजभर, मीना विश्वकर्मा, मीरा देवी, मंसा देवी, रुपेश, रामनिवास, राजेश सिंह, गीता, सुशीला देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें