फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुइथाकलां में कविता वर्मा का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय

विज्ञापन
जीत का जश्न
विज्ञापन

विज्ञापन
सुईथाकला । ब्लाक प्रमुख के उप चुनाव में विधायक बदलापुर की चाणक्य रणनीति काम आई। यहां से भाजपा प्रत्याशी कविता वर्मा का ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। कारण प्रेमशीला यादव ने शुक्रवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। चुनाव 15 सितंबर को होना तय था। प्रेमशीला के पर्चा वापस लेने के बाद कविता वर्मा ही एक मात्र प्रत्याशी रह गईं।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार बनने के बाद खुटहन, बक्शा के बाद अब सुईथाकला ब्लाक प्रमुख के उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों ने कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। 21 विकासखंड वाले जिले में अधिकतर ब्लाक प्रमुख सपा समर्थित ही जीते थे। जो भी हो सुईथाकला ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 16 अप्रैल को पास हुआ था। इसके बाद हुए उप चुनाव में भाजपा ने विधायक रमेश चंद्र मिश्र को विश्वास में लिए बगैर कविता वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। यह बात विधायक को नागवार लगी। उन्होंने भाजपा के समर्थन से ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़े शिव प्रसाद यादव जिन्हें 32 मत मिले थे को चुनाव लड़ाने की हरी झंडी दे दी। इसके बाद संगठन में खलबली मच गई। प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, सांसद केपी सिंह के मान मनौवल पर रमेश चंद्र मिश्र मान गए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने उन्हें ही चुनाव का प्रभारी बनाया। रणनीति के तहत विधायक ने चार प्रत्याशियों में से तीन का समर्थन भाजपा प्रत्याशी कविता वर्मा के पक्ष में दिला दिया। शुक्रवार को सपा समर्थित प्रत्याशी ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया। अब कविता वर्मा का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है। शुक्रवार को विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, महामंत्री पुष्पराज सिंह, आईबी सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्त्ताओं ने जश्न मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें