फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक नदीम जावेद पर दिल्ली में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सदर विधायक नदीम जावेद पर दिल्ली में हमला हुआ है। हमला करने वालों ने उन पर दस करोड़ रूपए लेने का आरोप लगाया है। हमले की वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। घटना इंडिया इस्लामिक सेंटर के पास हुई है। वीडियो में नदीम के साथ धक्का मुक्की करते और उन्हें खींचकर गाड़ी से बाहर निकालते लोग देखे जा रहे हैं। इसके विरोध में उनके समर्थकों ने उनके कैंप कार्यालय पर एकत्रित होकर पीएम मोदी का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े मो. सफी पर हमला करने का आरोप है। उधर मो. सफी का कहना है कि मामला 2015 का है। जब नदीम विधायक थे तो उन्होंने मुख्यमंत्री से उन्हें मिलाया था और स्लाटर हाउस से जुड़े काम को लेकर 10 करोड़ की रकम ली थी। वैसे नदीम जावेद इससे इनकार करते हैं और उनका कहना है कि यह एक राजनैतिक साजिश है। सच्चाई क्या है यह तो वही बताएंगे। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद हर जगह इस बात की चर्चा है। सुक्खीपुर स्थित उनके कार्यालय पर पुतला जलाने वालों ने कहा कि मंगलवार की शाम दिल्ली में नदीम जावेद पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। इस मौके पर सत्यवीर सिंह, कलेंदर बिंद, नीरज राय, शिबली अहमद सिद्दीकी, जय मंगल यादव, सद्दाम शमशाद, फहीम अहमद, अरुण बिंद, राहुल बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें