शाहगंज। क्षेत्र के यूनियन बैंक से 82 हजार रुपए निकाल कर सहारा इंडिया कार्यालय की शाखा में जमा करने के लिए जा रहे अभिकर्ता का रुपए से भरा बैग उचक्कों ने उड़ा दिया। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
क्षेत्र के परासिन गांव निवासी कन्हैया लाल पुत्र राम अवध सहारा कंपनी के एजेंट के रुप में काम करते हैं। बुधवार की दोपहर दो बजे मुख्य मार्ग स्थित यूनियन बैंक से 82 हजार रुपए निकाल कर बैग में रखकर आजमगढ़ मार्ग स्थित सहारा बैंक में जमा करने पहुंचे। जहां कैश काउंटर के समीप बैग रखकर जमा पर्ची भरने लगे। इसी दौरान उचक्कों ने रुपए से भरा बैग उड़ा दिया। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।