जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के देवराई (मिसिरपूरा) ग्राम पंचायत के रहने वाले जगदीश नारायण मिश्र के घर पर बुधवार को जेवरात साफ करने आए कुछ ठग गहना साफ करने के बहाने गहने लेकर भाग गए। इस दौरान उन्होंने केमिकल युक्त पानी छोड़ दिया था। जिसे पीने से परिवार के एक बच्चे की मौत हो गई। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
एक व्यक्ति अपाचे बाइक से पहुंचा और गहना साफ करने की बात करने लगा। जिस पर घर की महिला रोहिणी ने अपने जेवरात साफ करने पर सहमति जताई। ठगों ने एक बुजुर्ग महिला अन्नपूर्णा के पैर में पायल को साफ करने को कहने लगा। जिस पर रोहिणी ने घर से सोने की सिकड़ी लेकर आई और साफ करने के लिए ठगों को दे दिया। ठगों के द्वारा घर से पानी गर्म कर लाने की बात बताई गई। महिला घर में पानी लेने पहुंची। इसी बीच ठग सोने की सिकड़ी लेकर निकल गए। इससे पहले उन्होंने तेजाबयुक्त पानी एक कटोरी में छोड़ दिया था। उसे घर के चार वर्षीय सूरज ने भूल से पी लिया। जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। परिवारवाले उसे लेकर अस्पताल गए जहां उसकी मौत हो गई।