फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेन्डर इक्वालिटी पर सेमिनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक के तत्वावधान में जेसीआई सप्ताह के तीसरे दिन जेंडर इक्वालिटी यूएनएसडीजी के तहत नगर स्थित होटल में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के कौशल विकास पर पाक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
लखनऊ से आईं पंकज भदौरिया एकेडमी की मास्टर शेफ मोनिका सिंह ने कहा कि पाक कला के क्षेत्र में महिलाओं के लिए अनेक संभावनाएं हैं। एक कुशल शेफ की हर जगह बड़े -बड़े होटलों में भी बहुत डिमांड रहती है। इसके अलावा आप अपना खुद का भी ट्रेनिंग सेंटर खोलकर स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने पाक कला से संबंधित उपस्थित लोगों से प्रेक्टिकल कराकर अपने हुनर को लोगों से साझा किया। उन्होंने चाकलेट केक अनेकों प्रकार के डीश दस मिनट में बनाया। इसके अलावा चार प्रकार की सब्जियां तैयार करने के अनेक तरीके बताएं। महिलाओं ने अपने- अपने हस्तकला से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। हस्त निर्मित अनेक प्रकार के खिलौने सिनरी, पेंटिंग, फ्लावर पॉट, शाल, कुशन, रद्दी चीजों से निर्मित अनेक प्रकार के वस्तुओं को भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। जेसीरेट रीता कश्यप को उपविजेता और संगीता सेठ को विजेता का पुरस्कार संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरपर्सन रेनू बैंकर, अंजू अग्रहरी विष्णु सहाय, कार्तिक सेठी, एकता गुप्ता, अंजू गुप्ता, सारिका सोनी, गुंजन गुप्ता, शालिनी सेठ, रीता कश्यप, प्रियंका गुप्ता, सीमा सहाय, प्रतिमा गुप्ता, प्रियंका पांडेय, शकुंतला बैंकर, सुजीत अग्रहरि, सचीन सोनी, प्रदीप सेठ, श्या म सेठ, विनोद अग्रहरि, अमित पांडेय, अभिताष गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें