जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि लालच देकर हिन्दू परिवारों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। इस बात की भी जांच कराई जाएगी गरीबों और पिछड़ों को धोखा देकर, बहला-फुसलाकर और रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। दुर्गा प्रसाद यादव और उसके कुछ साथी गांव की भोली-भाली अनपढ़ लोगों को अंधविश्वास का सहारा लेकर जानलेवा बीमारी का गलत उपचार करते थे। पत्रकारों से बातचीत में कि इसके पहले जुलाई 2014 में भी जिले नेवढ़िया में मिशनरियों ने लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया था। उस समय धर्मांतरण का विरोध करने पर हिन्दू संगठन के लोगों पर हमला भी हुआ था। पिछले सरकार में धर्मान्तरण की शिकायतकर्ताओं पर मुकदमें कायम होते रहे क्योंकि धर्मान्तरण कराने वालों को तत्कालीन सरकार का संरक्षण था। दिसंबर 2014 में जब आगरा में मुस्लिम धर्म छोड़ कर स्वेच्छा से 17 परिवार हिंदू बने थे। उस समय तमाम राजनीतिक दलों ने संसद के अंदर तक शोर किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कहा था कि कुछ लोग अब प्रदेश में धर्मांतरण के नाम पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि उन्होने धोखे और लालच से धर्मांतरण करा रहे संगठनों को खूली छूट और संरक्षण दे रखा था। जब किसी दूसरे धर्म को स्वेच्छा से छोड़ कर कोई परिवार हिन्दू धर्म में शामिल होता है तो तथा कथित धर्मनिरपेक्ष विरोध शुरू कर देते है। लेकिन जब जबरदस्ती, धोखे से और लालच देकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जाता है तो यही लोग धर्म परिवर्तन का समर्थन करने लगते है।