फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहड़ा स्थित जल निगम की टंकी का ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से खराब है। ट्रांसफार्मर फुंकने से जलापूर्ति के अभाव में आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में पेयजल की समस्या उतपन्न हो गई है। पेयजल संकट गहराने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और जलनिगम विभाग सहित जन प्रतिनिधियों को जमकर कोसा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बेहड़ा गांव स्थित इस जल निगम की टंकी से बेहड़ा सहित बराई, बम्मावन, रग्घूपुर, आसमानपट्टी, अरका, टिकरा, अंगया, सुराकपुरा, सिवनकापूरा और मसौढा आदि ग्रामों में जलापूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर फूंकने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। ग्रामीण दीपक, विनोद और चंद्रप्रकाश ने बताया कि जलनिगम और विधायक से कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया। हर बार यह कह कर टाल दिया जाता रहा कि 48 घण्टे में ट्रांसफार्मर बदल जाएगा। कई परिवार ऐसे भी है जिनके पास पेयजल के नाम पर केवल जलनिगम ही साधन है। एक साल से यहां कोई आपरेटर भी नही तैनात किया गया। जल निगम के जेई प्रवेश सिंह का कहना है कि ट्रांफॉर्मेर जल जाने कारण आपूर्ति बाधित है। जल्द ही समस्या का निवारण कर दिया जाएगा। जबकि बिजली विभाग के जेई सीपी जायसवाल ने बताया कि हमे जल निगम द्वारा जले ट्रांसफॉर्मेर की सूचना आज तक नही दी गई। प्रदर्शन करने वालो में विनोद शुक्ला, अवधेश शुक्ला, नारायण प्रसाद शुक्ला, दीपक शुक्ला, कुश शुक्ला, चंद्रप्रकाश शुक्ला, विशाल तिवारी, शशांक, मुकेश शुक्ला, प्रशांत, मोहित शुक्ला, प्रेमशंकर शुक्ला, आशु चौरासिया, वकील अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें