फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख खर्च कर सकेंगे ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सुईथाकला के ब्लाक प्रमुख के लिए चुनाव 15 सितंबर को होगा। इस पद के लिए प्रत्याशी दो लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री 11 सितंबर से होगी।
विज्ञापन

सुईथाकला ब्लाक के प्रमुख मिथिलेश यादव के विरुद्घ 16 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव आया था। जिससे उनको अपनी कुर्सी गवानी पड़ी थी। इसके साथ ही ब्लाक प्रमुख का पद खाली हो गया था। जिस पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 15 सितंबर को मतदान व मतगणना की तिथि तय की है। चुनाव की तिथि घोषित होते ही संभावित उम्मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाना शुरू कर दिया ेहै। उधर प्रशासन चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने के लिए खर्च करने की सीमा दो लाख निर्धारित की है। उप जिला निव्राचन अधिकारी आरपी मिश्र ने कहा कि सुईथाकला ब्लाक प्रमुख के लिए 11 सितंबर से 13 सितंबर तक नामांकन पत्रों की विक्री ब्लाक मुख्यालय पर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी। सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग व महिला प्रत्याशियों के लिए 400 रुपये नामांकन पत्रों का मूल्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दो लाख रुपये तक खर्च करने की छूट दी गई है। प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय का लेखा- जोखा चुनाव परिणाम घोषित होने के एक महीने के अंदर निर्धारित प्रारूप पर जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें