फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कमेटी के प्रभारी का किया गया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। निर्गल इंडियन शोषित हमारा आम दल द्वारा सोमवार को हिंदी भ्नावन हाल में समीक्षा बैठक किया गया। जिसमें आगामी लोकसभा की तैयारी के लिए बूथ कमेटी के प्रभारी का चयन किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कैडर कैंप के माध्यम से गठन करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष रामचरित्तर निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा निषाद मछुआ समुदाय को डीएनए में राम भक्त बताया। जिसकी हम घोर निदां करते हैं। हम पहले राष्ट्र भक्त हैं। निषाद वंश के खून में भगवा निषाद राज गुह्यका डीएनए है। इसके लिए मुख्यमंत्री को निषाद समुदाय से मांफी मांगनी चाहिए, नहीं तो अभी सिर्फ गोरखपुर , नुरुपुर, कैराना, फूलपुर में निषाद वंश के कोप का भाजन बनना पड़ा है। वहीं आगामी लोकसभा में यूपी से सफाया हो जाएगा। जिला सचिव साहबलाल गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है। तब से भय का माहौल हो गया है। हिंदू को एससी, उसटी, ओबीसी से आपस में लड़ाया जा रहा है। जब से उप चुनाव में हार मिली है। भाजपा सरकार अपना आपा खों दी हैं। बैठक में डा.लालता, बेचन केवट, जितेंद्र निषाद, दशरथ बिंद, इंद्रजीत निषाद, रंजना निषाद, उषा निषाद, साहबलाल गौतम, रमेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें