जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को स्व. राजा यादवेंद्र दत्त दुबे की 19 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। कालेज परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि राजा यादवेंद्र दत्त दुबे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। एक कुशल राजनीतिज्ञ और शिक्षविद होने के साथ वह समाज के सजग प्रहरी थे। राजा साहब समाज के प्रति मानवतावादी दृष्टिकोण रखते थे। धर्म, अध्यात्म, साहित्य व विश्व राजनीति में अच्छी पकड़ थी। उनकी ओर से स्थापित शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर छात्र देश-विदेश में कालेज का नाम रोशन कर रहे हैं। प्राध्यापक डा. रजनीकांत द्विवेदी, डा. गंगाधर शुक्ला, डा. मृत्युंजय मिश्रा ने सस्वर शांति पाठ किया। डा. अवधेश द्विवेदी ने उन्हें जनपद का गौराव बताया।
शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. मयानंद उपाध्याय ने कहा कि राजा साहब स्वाध्यायी, विद्या अनुरागी और जनता के हितैषी थे। अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. आरपी ओझा ने स्वरचित कविता के माध्यम से उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डा. विजय बहादुर यादव, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. मनोज वत्स, डा. ओमप्रकाश दुबे, डा. मनोज तिवारी, डा. राजेश तिवारी, डा. श्यामसुंदर उपाध्याय, डा. आशीष शुक्ला, अखिलेश गौतम, डा. सुधाकर शुक्ला, डा. नीशीथ सिंह, डा. चंद्रांबुज कश्यप, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. अजय मिश्रा, डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डा.जीके द्विवेदी, डा. अनामिका सिंह, डा. सुनीता गुप्ता, डा. उर्मिला सिंह, डा. रागिनी राय, डा. नीता सिंह, डा. गुंजन मिश्रा आदि मौजूद थीं। संचालन डा. आरपी ओझा ने किया।
उधर, राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कालेज सभागार में प्रधानाचार्य डा. सत्यराम प्रजापति की अध्यक्षता में स्व. राजा यादवेंद्र दत्त की पुण्य तिथि मनाई गई। डा. सत्यराम प्रजापति ने कहा कि राजा साहब हमेशा समाज के विकास के लिए काम करते रहे। इस मौके पर डा. अभयजीत उपाध्याय, डा. अशोक तिवारी, इंद्र बहादुर सिंह, संतलाल, डा. बृजेश सिंह, डा. रमेश चंद्र, डा. विश्वनाथ यादव, प्रकाश नारायण सिंह, रवि प्रकाश सिंह, नागेंद्र यादव, बृभूषण यादव, सत्य प्रकाश सिंह ने विचार व्यक्त किए।