जौनपुर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद के कुलपति प्रो. केएन सिंह ने कहा कि सर्वाधिक संसाधन भारत में होने के बावजूद हम उसका उचित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम संपूर्ण क्षमता के साथ अपने ज्ञान का उपयोग करें। शिक्षक होने के नाते यदि हम कुछ रोल मॉडल तैयार करें। समाज हित में सोचने और कार्य करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए। वह रविवार को टीडी कालेज में शिक्षक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित आयोजित दूरस्थ शिक्षा अभिविन्यास एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे।
विशिष्ट अतिथि प्रो. पीके पांडेय ने दूरस्थ शिक्षा के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किाय। बीएड के विभागाध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह ने हरियाणा, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश ,राजस्थान, छत्तीसगढ़ प्रदेशों से नियमित रूप से उपस्थित रहने तथा सक्रिय सहभागिता के लिए विद्यार्थियों को प्रशंसा की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा शिक्षक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डा. अजय कुमार द्विवेदी द्वारा संपादित वार्षिक पत्रिका ऽअभिव्यक्ति ऽ का विमोचन किया। कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह और शिक्षक नेता डा. राजीव प्रकाश सिंह ने राजर्षि टंडन के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम में डा. केडी सिंह ,डा. विनय कुमार सिंह, डा. सुधांशु सिन्हा, डा. जयप्रकाश सिंह, सीमांत राय, डा. डीआर सिंह , संजय सिंह , वीरेंद्र सिंह, डा. सत्येंद्र कुमार सिंह, डा. अजय कुमार सिंह, डा. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डा. आरएन ओझा ,डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अजय कुमार दुबे ने किया। अध्यक्षता श्रीप्रकाश सिंह न की। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने आभार प्रस्तुत किया।