फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हालत में झुलसकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। लोहरियांव गांव में शुक्रवार रात 35 वर्षीय एक महिला की आग से झुलसने से मौत हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने वहां पहुंच कर किसी तरह आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। आग बुझाने में पड़ोस की एक महिला और उसका बेटा भी झुलस गया।
विज्ञापन

लोहरियांव गांव निवासी राजू गौतम की पत्नी ज्योति गौतम (35) अपने तीन बच्चों प्रिया (14), सनी (12), और रिया (7) के साथ रहती थी। पति राजू लुधियाना में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक ज्योति आग की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पड़ोस की महिला मंजू और उसके बेटे संजीव भी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गए। तीनों को एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह ज्योति की मौत हो गई। जबकि मंजू व संजीव का इलाज चल रहा है। आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें