फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में उठा सफाई एवं रास्ते का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में मोहर्रम एवं गणेश महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक में कर्बला के पास कूड़े के ढेर लगने का मुद्दे के साथ ही बरहता एवं कान्हापुर में ताजिये के रास्ते का विवाद छाया रहा।
विज्ञापन

बैठक में सैयद इकबाल हैदर रिजवी (गुड्डू) ने कर्बला के पास कूड़े के ढेर लगने का मुद्दा उठाया। इस पर अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह ने कहा कि कूड़े की समस्या केवल मछलीशहर की नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश की है। इस पर शिया समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कूड़े का भंडार नहीं होना चाहिए। इस पर कहा गया कि कर्बला के पास कूड़े के ढेर को फैलाकर ऊपर से मिट्टी डाल दी जाएगी। ताजियादारोें ने नगर में जगह- जगह लटक रहे विजली के तार एवं केबिल को ठीक कराने की मांग की। शांति समिति की बैठक में विद्युत विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद न रहने पर लोगों ने रोष जताया। बरहता गांव में रास्ते के विवाद पर एसडीएम जेएन सचान ने कहा कि ताजिया पूर्ववर्ती रास्ते से जाएगा। मोहर्रम के बाद इसका स्थायी हल निकाला जाएगा। कन्हापुर गांव में रास्ते के विवाद पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कही भी कोई समस्या है तो उसका आम सहमति से हल निकाला जाएगा। बैठक में डा. मसूद ,इश्तियाक अहमद, जीवनलाल अग्रहरि, राजकुमार पटवा, कृपाशंकर श्रीवास्तव, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें