फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के आत्मसम्मान के लिये वीरांगना प्रशिक्षण की आवश्यकता: शशि मौर्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नगर के टीडी महिला कालेज के प्रांगण में शनिवार को वीरांगना प्रशिक्षण अभियान एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य शशि मौर्या ने कहा कि महिलाओं को आत्मसम्मान के लिए वीरांगना प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की क्षेत्रीय संयोजिका डा. जान्हवी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से महिलाओं की नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं को जागरूक करते हुए बहनों को प्रमाण पत्र दिया। इसी क्रम में जिला प्रभारी खुशबू सिंह व जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मेनका सिंह ने महिलाओं को शिक्षा एवं भारतीय संस्कार के बारे में बताया। कार्यक्रम संयोजक आशीष जायसवाल एवं दिव्यांशु सिंह ने कहा कि महिलाओं व बहनों के प्रति सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान करने के साथ उनकी सुरक्षा की शपथ दिलाई। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मेनका सिंह व संचालन अजय यादव ने किया। इस अवसर पर रागिनी सिंह, रिशु सिंह, संगीता अग्रवाल, नीतू सिंह, विकास अग्रहरि, शुभम जायसवाल, पवन पाल, परविंद चौहान, आशीष तिवारी, विनीत जायसवाल, महेश जायसवाल, अंकित श्रीवास्तव, शुभम सिंह, सतीश सेठ, सौरभ यादव, राजकुमार यादव, राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें