फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बीटीसी का छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन के पास गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बीटीसी की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के वरुणापुर गांव निवासी दीनानाथ पाल की पत्नी शालिनी पाल (21) जौनपुर शहर के एक कालेज से बीटीसी कर रही थी। वह क्लास करने के बाद अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन के पास सड़क खराब होने के चलते बाइक लड़खड़ा गई और बाइक के पीछे बैठी शालिनी सड़क पर गिर पड़ी। इतने में सामने से आ रहा ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को थाने ले आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार के पास गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। भदोही थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी विकास कनौजिया (20) बाइक से जौनपुर से अपने घर शेरवा जा रहा था। वह पाली बाजार के पास पहुंचा था तभी सामने से आए ट्रक की चपेट मे आकर घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें