सुरेरी। विकास खंड रामपुर के भदखिन गांव में गुरुवार को जांच के लिए अधिकारी पहुंच गए। भदखिन गांव निवासी संतोष कुमार मिश्र के प्रार्थना पत्र पर दसवें दिन गांव में जांच करने पहुंचे जांच अधिकारी एडीओ एजी रामपुर श्रवण कुमार उपाध्याय को जांच के दौरान पति- पत्नी ही आवास के लाभार्थी मिले। जबकि किसी भी दशा में ऐसा नहीं होना चाहिए। जांच अधिकारी ने बताया कि ग्रांम सभा में प्रधान द्वारा धांधली कर विद्या पत्नी विजय शंकर, मंजू पत्नी बलवंता, नगीना पत्नी प्रदीप आदि को आवास का लाभार्थी बना कर भारी धांधली की। गांव के रजनीश राजभर, विनय कुमार, राजेश कुमार,मन्ना लाल आदि ने बताया कि गांव के कई पात्र किसी तरह से दिन काट रहे। उनको आवास के लिए पात्र मान जा रहा है।