फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की सक्रिय भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शिक्षक दिवस पर तिलकधारी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में परास्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने गुरुजनों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। विभाग के प्राध्यापकों एवं छात्रों ने देश के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना दूबे ने समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वे अध्ययन के दौरान सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही अपने आप को सीमित न रखें, बल्कि वास्तविक जीवन की तमाम चीजों में भी दिलचस्पी रखें ताकि उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके। प्राध्यापक डॉ. ज्ञानेंद्र धर दूबे, डॉ. कनक सिंह एवं डॉ. छाया सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। शोध छात्र कुंवर शेखर ने कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें