फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व शिक्षक विधायक को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व शिक्षक विधायक को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

केराकत। सैनिक गिरजा शंकर महाविद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व शिक्षक विधायक पंचानन राय को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यान एवं वन मंत्री उपेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि पंचानन राय संघर्षशील शिक्षक नेता थे। पीड़ित शिक्षकों के हित के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहे। वह केवल शिक्षकों के लिए ही नहीं पूरे समाज के पोषक थे। उनके व्यक्तित्व की जितनी सराहना की जाए कम है। उनके कार्य और आचरण शिक्षकों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
विज्ञापन

विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के सृजन में अपनी महत्वपूर्ण भूूमिका निभाते हैं। पंचानन राय के आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत है। रिटायर होने वाले शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संयोजक राजेश सिंह ने पर्यावरण प्रदूषण के लिए जागरूक करने के लिए 500 पौधे वितरित किए। इस मौके पर संत प्रसाद राय, विनोद राय, सुषास राय, शशि प्रकाश मिश्र, राजेश तिवारी, अरविंद शुक्ल, डा. सुभाष सिंह, आशा राय, डा. जंगबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डा. शंभूरतन उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें