फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड में नहीं जाती हैं परिवहन निगम की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। बस स्टैंड में रुकने के बजाय परिवहन निगम की ज्यादतर बसे हाइवे पर से ही फर्राटा भरते हुए निकल जाती है। सड़क से ही बस के गुजरने के कारण जहां यात्रियों को चढ़ने उतरने में असुविधा होती है। वही बस स्टैंड में बस का इंतजार कर यात्रियों की बस छूट जाती है। जौनपुर, इलाहाबाद मार्ग पर स्थित फूलपुर बाजार में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई है।
विज्ञापन

इलाहाबाद जाने वाली परिवहन निगम की बसे नगर के बस स्टैंड में नहीं रुकती है। जिला मुख्यालय, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर सहित अन्य जिले व अन्य छोटे कस्बों में जाने के लिए यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। रोडवेज पर बस के इंतजार में मतरी गांव निवासी मुन्ना सिंह, खजुरहट के पान तिवारी, सुजानगंज के संतोष वर्मा, घघरिया गाँव के मुरारी पटेल ने बताया कि वे सुबह से बस के इंतजार में खड़े है। लेकिन बसे हमारे सामने से बिना सवारी लिए ही फर्राटा भरते हुए परिसर के बाहर से ही निकल जा रही है। जो रुक भी रही है उसमे इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने की जगह नहीं होती। दैनिक यात्रियों में अनवर अली, अयूब अहमद, योगेंद्र गुप्ता ,राजेश श्रीवास्तव आदि का कहना है कि उनका महीने का पास होने के बावजूद बसे नहीं रुकने की वजह से प्राइवेट वाहनों से चलने को मजबूर बन गई है। बस के इन्तजार में खड़े यात्रियों के अनुसार इलाहाबाद जिले के फूलपुर में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लगातार घंटों देरी से परिवहन निगम की बसे यहां पहुँच रही है। इसके बावजूद वे यात्रियों को आराम से उतारने के पहले चल देती हैं। जिससे दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। नागरिकों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें