फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की दशा और दिशा बदलने का काम करे सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के एक हाल में शिराज ए हिंद डॉट काम की ओर से परिवेश में मजबूत होती सोशल मीडिया विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुंबई के उद्योगपति अशोक सिंह ने कहा कि आज सोशल मीडिया के माध्यम समाज की अच्छाई को जनता के समाने लाया जा सकता है। सकारात्मक सोच से देश की दशा और दिशा बदलने का काम सोशल मीडिया के पत्रकारों को करना चाहिए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेंश सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री विजय सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने विचार व्यक्त किए। डा. लालहादुर सिध्दार्थ को चिकित्सा, कलाकार मो. एसएम मासूम को सम्मानित किया गया। मेधावी चार वर्षीय वैष्णवी श्रीवास्तव ने देशों की राजधानियों का नाम सुनाए। फ्रेड्स ग्रुप के कलाकारों ने देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत करके पूरे माहौल को देश भक्तिमय कर दिया। संचालन ब्रजेश यदुवंशी ने किया। बीआरपी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, जनक कुमारी इंटर कालेज के प्रिंसपल जंग बहादुर सिंह , शिक्षक नेता राकेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, राजवीर सिंह दुर्गवंशी, महिला अस्पताल की काउंसलर सीमा सिंह , समाजसेवी संजय उपाध्याय , पूर्व अपर सूचना अधिकारी के के तिवारी , शिक्षक अखिलेश तिवारी, अजय तिवारी , अजय चौबे, इन्दू प्रकाश यादव क्षत्रिय महासभा युवा के जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, छात्र नेता शिवम सिंह सौरभ सिंह विक्की, ऋषि सिंह समेत भारी संख्या समाजसेवी , शिक्षक और पत्रकार गण मौजूद रहे। इस अवसर पर सुभाष सिंह, जंग बहादुर सिंह , शिक्षक नेता राकेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, राजवीर सिंह दुर्गवंशी, सीमा सिंह , संजय उपाध्याय , पूर्व अपर सूचना अधिकारी के के तिवारी , अखिलेश तिवारी, अजय तिवारी , अजय चौबे, इन्दू प्रकाश यादव, अश्वनी सिंह, शिवम सिंह, सौरभ सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें