फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनोग्राफी सेंटरों द्वारा दी जा रही है गलत रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर में फर्जी तरीके से चल रहे सोनोग्राफी केंद्रों द्वारा गलत रिपोर्ट जारी की जा रही है। इससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ती नजर आ रही हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब एडवोकेट रमेशचंद्र ने संपूर्ण समाधान दिवस में अपरजिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र से इसकी शिकायत की। सराययुसुफ गांव निवासी रमेशचंद्र ने बताया कि वे अपनी पत्नी का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर गए थे। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने सोनोग्रापी कराई। रिपोर्ट में पित्त की थैली में सिकुड़न आने व आंत में सूजन की बात कही गई है। उनकी पत्नी की पित्त की थैली तीन साल पहले ही निकाल दी गई थी। उन्होंने यह बात चिकित्सक ने दूसरी जगह सोनोग्राफी करवाई तो वहां सही रिपोर्ट मिली। नगर में दूसरे के नाम पर पंजीकृत करके कई सोनोग्राफी केंद्र चलाए जा रहे हैं। अपर जिलाधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें