फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालू सत्र आधा समाप्त, नहीं आई किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। चालू शिक्षा सत्र के आधा समाप्त हो जाने के बाद भी अभी तक किताबें नहीं आ पाई हैं, जिससे विद्यार्थियों को नि:शुल्क किताबें उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। पुस्तकों के अभाव में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। कई स्कूलों में पुरानी किताबों से शिक्षक कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में नर्सरी की भांति शिक्षण कार्य हो सके। इसके लिए सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में नि:शुल्क पुस्तक उपलब्ध कराने की व्यवस्था गई है मगर अभी तक अधिकांश कक्षाओं की पुस्तकें नहीं आई हैं। चालू सत्र आधा समाप्त हो गया है। कक्षा छह में कृषि ,इतिहास और संस्कृत विषय की किताब आयी थी।परंतु वह भी सभी विद्यालयों को नहीं मिल सकी है। इसी प्रकार कक्षा 8 में भी सभी विषयों की किताब नहीं आई है। प्राथमिक कक्षाओं में केवल कक्षा चार की पुस्तक आई है। बाकी विषयों की पुस्तकें नहीं आ पाई हैं। कुछ स्कूलों के अध्यापक बच्चों से उनकी पुरानी किताब वापस लेकर वितरित किए हैं। इसी किताबों से पठन पाठन का कार्य भी हो रहा है। अभिभावकों को कहना है कि सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। मछलीशहर के खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव का कहना है कि शासन से जितनी पाठ्य पुस्तकें आई हैं। उनका वितरण करवाया जा चुका है। शेष किताबों की सूची भेजी गई है। जल्द उनका वितरण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें