फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपटापुल डूबने से कई गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण अमोध गांव के पास कमासिन ड्रेन पर बना रपटापुल पानी में डूब गया है। पानी पुल के उपर से होकर बह रहा है। जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पुल डूबने के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है। गांव के लोग 12 किलोमीटर चक्कर लगाकर घर पहुंच रहे हैं। जलभराव के कारण सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई है। तेजबहाव के कारण पुल कभी भी टूट सकता है। पुल टूटा तो कई गांवों के लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी जाएगी।
विज्ञापन

ऊचौरा बाजार से नीभापुर को जोड़ने वाली सड़क अमोध गांव के निकट से गुजरती है। कमासिन ड्रेन पर क्षेत्र में एकमात्र रपटा पुल बना है। इसी से होकर गांव के लोगों का आना जाना होता है। भारी बरसात के कारण पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे दर्जन भर गांव के लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऊचौरा बाजार पहुंचने के लिए लोगों को 12 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। अमोध, चटौरी, नीभापुर, बड़ागांव, कबीरपुर, काछीडीह, नड़ार, गरियांव, रामपुर भोड़ी सहित दर्जनभर गांव के लोग इसी मार्ग से आते जाते हैं। तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय अथवा बाजार जाने के लिए एक मात्र यही रास्ता है। पुल के ऊपर से पानी के तेज बहाव के कारण पैदल आने जाने वालों के लिए रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका है। दुपहिया और चार पहिया वाहन रिस्क उठाकर आते जाते हैं। जिसके कारण कभी भी दुर्घटना घट सकती है। प्रभावित गांव के लोगों द्वारा रपटापुल की जगह पुल बनाने की मांग कई सालों से की जा रही है लेकिन पुल नहीं बनाया गया। मजबूर होकर लोग रपटा पुल पर असुरक्षित सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें