शाहगंज। माध्यमिक शिक्षा जौनपुर के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के सेंट थामस इण्टर कालेज परिसर में जनपदीय बास्केटबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान बालिका वर्ग में सेंट थामस इण्टर कॉलेज सीनियर टीम की कैप्टन आस्था मिश्रा के नेतृत्व में उनकी टीम 12 - 4 से विजयी हुई। वहीं बालक वर्ग में सेंट थॉमस इंटर कालेज की सीनियर टीम कैप्टन रोशन जोसफ के नेतृत्व में 20 - 14 से जीत हासिल किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रधानचार्य एन्टोनी रोड्रिक्स ने ख़िलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रेफरी की भूमिका में फादर सोनू व साइमन पीटर ने निभाई। कमेंट्री समर जीत मसीह ने किया। क्रीड़ा शिक्षक अनिल सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर पवन गुप्ता, रवि चौरसिया, बीपी जान, गरिमा पाण्डेय, विंसेंट डेनिस सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।