जौनपुर। रामेश्वर शिशु बिहार के प्रांगण में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसी विश्वकर्मा ने किया। अशोक मिश्र ने अपने दोहे अटल तुम्हारे कृत्य है, अटल तुम्हारे बोल। तुम्ही कैसे टल गए, सब में अमृत घोल सुनाया। सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने सरस्वती विराजती थी आंखें, गिरिश ने देश व्याकुल विकल है अटल सुनाया। अंसार जौनपुरी, रामजीत मिश्र, जर्नादन प्रसाद, गीता श्रीवास्तव, प्राफेसर आरएन सिंह ने भी अपनी रचनाओं से अटल को याद किया और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। इस मौके पर अनिल उपाध्याय, ओपी खरे, सुशील दूबे, डा. प्रमोद वाचस्पति, आसिफ फरूखाबादी, डा. शिवानी, अमृत प्रकाश, आशुतोष, राजेश पाण्डेय, नंदलाल समीर, रमेश सेठ, आलोक, सुरेंद्र, डा. विमला आदि मौजूद रहे।