खेतासराय। क्षेत्र के गोरारी -रानिमऊ मार्ग पर लेदरहिं माइनर की पुलिया वर्षो से बिना रेलिंग के है। साथ ही क्षतिग्रस्त है। जिससे हर समय दुर्घटना होने का डर बना हुआ है । शिकायत के बावजूद रेलिंग नहीं बनाने और पुलिया का मरम्मत नहीं कराने पर रोष जताया है। शीघ्र रेलिंग बनाने और पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है। लेदरहिं माइनर की पुलिया शाहगंज तहसील व खुटहन मार्ग को जोड़ता है। इस पुलिया पर हर समय लोगों का आवागमन होता है। इस पुलिया पर रेलिंग नहीं बनाई गई है । वहीं पुलिया भी कई वर्षो से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों में दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद नहर विभाग ने सीमेंट पाइप को डालने के बाद ऊपर से मिटटी डालकर आवागमन चालू करा दिया है । जिला पंचायत सदस्य मीना यादव, ग्रामप्रधान रानीमाऊ राकेश राजभर, पूर्व प्रधान ढंढवारा खुर्द डा. जियाउद्दीन ने बताया कि रेलिंग गनाने व क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत करने के लिए कई बार शिकायत किया गया। लेकिन अभी तक न तो रेलिंग बनाई गई और न ही पुलिया का मरम्मत कराया गया। उन्होंने शीघ्र पुलिया पर रेलिंग बनाने और मरम्मत कराने की मांग की है।