फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री को पत्रक सौंपकर उठाई जलनिकासी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। मल्हनी बाजार से अतरौड़ा गांव तक मार्ग पर जल निकासी के लिए पुलिया न होने से दोनों तरफ जलभराव होने से परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मल्हनी बाजार आने जाने में कठीनाई का सामना कर पड़ रहा है। इसी मार्ग से प्राथमिक विद्यालय खजूरा और प्राथमिक विद्यालय कड़ैला स्थित है। गांव के बच्चे इसी मार्ग से विद्यालय जाते हैं।
विज्ञापन

बरसात के समय मार्ग पर पानी और किचड़ होने से बच्चों को विद्यालय पर पहुंचने में काफी कठीनाई का सामना करना पड़ता है। मल्हनी बाजार के व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मदन अग्रहरी ने मल्हनी बाजार से अतरौड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। प्राथमिक विद्यालय में और खजूरा, शिकारपुर, पकड़ी, दनापुर, तेतारपुर, खड़ैला और पोटरिया गांव के लोगों को मल्हनी बाजार तक आने के लिए काफी समय का समाधान करना पड़ता है। प्रमोद प्रजापति पंचायत मित्र ने राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल निकासी की व्यव्सथा कराने की मांग की। मल्हनी बाजार से 3 किमी लम्बी सड़क, अतरौड़ा गांव तक जाने वाले मार्ग तक जल निकासी के लिए पुलिया की निर्माण कराया जाने की मांग की। इस मौके पर रिजवान सिंद्दीकी, पंकज विष्वकर्मा, अभिषेक यादव, सोनू यादव, नरायन प्रजापति, विकास विश्वकर्मा, रामअवध यादव, गयासुद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें